



नागौर // जिला मुख्यालय पर वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान के तहत स्थानीय बलदेव राम मिर्धा राजकीय महाविद्यालय, नागौर परिवार द्वारा श्रमदान किया गया। महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक, एनसीसी के कैडेट्स, रोवर रेंजर तथा संकाय सदस्यों की इसमें सहभागिता रही। प्रताप सागर तालाब के समीप स्थित उद्यान की साफ सफाई की गई तथा इसे प्लास्टिक मुक्त किया गया । साथ ही माडीबाई मिर्धा राजकीय कन्या महाविद्यालय की स्वयंसेवक छात्राओं, तथा स्काउट गाइड विद्यार्थियों ने भी इसमें योगदान दिया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ हरसुख राम छरंग, पूर्व प्राचार्य डॉ शंकरलाल जाखड़, डॉ रणजीत पूनिया, डॉ भूपेश बाजिया, डॉ महेंद्र लोमरोङ, डॉ सरोज कुमारी फगोड़िया, डॉ सुनील चौधरी, डॉ अभिलाषा चौधरी, डॉ सुलोचना शर्मा, प्रो लाखा राम सैनी, डॉ सुरेंद्र सिंह, प्रो सुमित्रा सांगवा, प्रो प्रेमकिशोर बेड़ा, प्रो माया जाखड़, प्रो कविता भाटी, सामाजिक कार्यकर्ता बालकिशन,सेवानिवृत बैंक अधिकारी मोहनराम, ओम प्रकाश सेन, हनुमान दर्जी, इंदिरा बिश्नोई व परमेश्वर लाल आदि उपस्थित रहे।
नशा मुक्ति की दिलाई शपथ

श्रमदान के पश्चात प्राचार्य डॉ छरंग के निर्देशन में नई किरण नशा मुक्ति अभियान के प्रभारी प्रो लाखाराम ने सभी को नशा मुक्ति शपथ दिलवाई। इस अवसर पर डॉ. जाखड़ ने सभी स्वयंसेवकों से अपने सेवा कार्य को और अधिक सक्रियता व प्रामाणिकता के साथ करने का आह्वान किया जिससे अपने जीवन में भी स्वच्छता के प्रति सकारात्मक भाव रहे तथा खेती आदि के कार्यों के प्रति मलीनता, उदासीनता का भाव न रहे। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक के रूप में हम जितने सेवा व सहयोग के कार्य करेंगे उतनी ही हमारी परिश्रम के प्रति श्रद्धा का भाव रहेगा तथा अपने परिवार में भी हम बड़े बुजुर्गों के देखभाल व उनकी सेवा के कार्य के प्रति कभी उदासीन नहीं रहेंगे।

श्री जबरेश्वर महादेव सेवा समिति, नागौर के सचिव ओम प्रकाश सेन ने बताया कि अभियान में अल्पाहार व्यवस्था बीआर मिर्धा कॉलेज के प्राचार्य डा.हरसुख छरंग द्वारा की गई। श्रमदान अभियान में भारतीश जोशी, सुरेंद्र मिश्रा, हनुमान गोयल, प्रमोद जैन, ललित जोशी, जय नारायण चौहान, मुकेश चौहान व जितेंद्र वैष्णव ने अभियान में सहयोग किया। बाद में आत्मरक्षा अभियान की मास्टर ट्रेनर इंदिरा बिश्नोई, महिला आरक्षक सीमा बिश्नोई व बिंदु कंवर द्वारा गुड टच व बेड टच के संबंध में बालिकाओं को जानकारी दी गई। साथ ही बालिकाओं की विभिन्न जिज्ञासाओं का भी समाधान किया।




