



दीपावली के मध्य नजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जाप्ता पैदल मार्च करता आया नजर
बीकानेर // दीपावली के मद्देनजर शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नया शहर थाना पुलिस अभी एक्टिव मोड पर है। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी नया शहर थानाधिकारी कविता पूनिया के नेतृत्व में 50 से अधिक पुलिसकर्मियों ने शहर में पैदल रूट मार्च किया।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को नत्थूसर बास, भाटो का बास, गोकुल सर्कल, नत्थूसर गेट, बेनीसर बारी, विश्वकर्मा गेट, बेसिक कॉलेज, वाल्मीकि चौराहा से होकर ये पुलिस का पैदल मार्च विसर्जित हो गया।
थानाधिकारी कविता पूनिया ने बताया कि दीपावली भारत का सबसे बड़ा पर्व है और इस पर्व पर शहर में यातायात व्यवस्था कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैदल मार्च निकाला गया है। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाको में रात्रि कालीन गश्त भी बढ़ा दी गई है। उन्होंने आमजन व व्यापारियों से भी सहयोग की अपील की।



