



बीकानेर // शहर में आज भैरव अष्टमी का पर्व पूरे मनोयोग व धार्मिक आयोजनों के साथ मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह भैरवनाथ की विशेष पूजा अर्चना हुई। कोडमदेसर स्थित भेरुजी से लेकर गोकुल सर्किल पर शिव शक्ति साधना पीठ में वही सूरदासानी बगेची में, लालानी व्यासों के चौक में व मोहता चौक तथा इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में भी भैरव अष्टमी धूमधाम के साथ मनाई गई। यहां मंदिरों में सुबह से ही भैरव अष्टमी को लेकर विशेष पूजन शुरू हो गए। दिन में विविध द्रव्यों से भगवान शिव के रूप भैरवनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया। अभिषेक किए गए और शाम को मंदिरों में आकर्षक सजावट करने के उपरांत चूरमे का भोग लगाकर महा आरती के आयोजन भी हुए।

टीवी अभिनेता ने की भैरवनाथ की पूजा अर्चना
गोकुल सर्कल स्थित प्रख्यात भैरव उपासक पंडित मनमोहन किराडू द्वारा स्थापित श्री शिव शक्ति साधना पीठ में महाकाल भैरव अष्टमी का आयोजन प्रख्यात ज्योतिष आचार्य पंडित प्रदीप किराडू के सानिध्य में हुआ। भैरवनाथ का चमेली से अभिषेक पंडित बसंत किराडू, संदीप, अशोक शर्मा, प्रहलाद सेवग व अन्य भक्तों द्वारा करवाया गया।

पीठ से जुड़े एडवोकेट मदन गोपाल व्यास ने बताया शिव शक्ति साधना पीठ से जुड़े भक्तजनों व मुंबई से पधारे फिल्मी कलाकार अमर उपाध्याय के द्वारा महाआरती की गई। इससे पूर्व भैरवनाथ का भव्य श्रृंगार किया गया। छप्पन भोग अर्पित किया गया तथा ईशा नाथ मंडल द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। तत्पश्चात महाप्रसाद का आयोजन हुआ जिसमे भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
भैरव अष्टमी के अवसर पर स्थानीय मोहता चौक स्थित आनंद भैरव में उनका जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया गया। मंदिर को जहां रंगीन रोशनी से सजाया गया। वही विशेष श्रृंगार और महा आरती का आयोजन भी किया गया। आयोजन से जुड़े ओंकार चंद्र हर्ष और बलदेव व्यास ने बताया कि इस प्राचीन मंदिर में महा आरती और प्रसाद के समय बड़ी संख्या में भैरव भक्तों ने पहुंचकर इसको यादगार बना दिया। पंडित गोपाल के आचार्य के नेतृत्व में दोपहर में अभिषेक किया गया और विशेष श्रृंगार किया गया। महाआरती में एडवोकेट ओ पी हर्ष, कुशाल चंद्र हर्ष एडवोकेट हीरालाल हर्ष, शिव लाल हर्ष, राजेंद्र हर्ष, गिरिराज हर्ष, गोपाल दास, आनंद कुमार, नूतन कुमार हर्ष, कृष्ण कुमार, अनंत कुमार, मन मोहन मदन मोहन सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे। रविंद्र हर्ष ने बताया कि संवत 2058 में निर्मित यह प्राचीन मंदिर लोगों की आस्था के कारण बहुत प्रसिद्ध है। महाआरती के बाद सभी भक्तजनों को प्रसाद का वितरण किया गया।
कॉलेज में हुआ विशेष पूजन
भेरू अष्टमी पर भैरव बाबा के जन्मदिन के अवसर पर अभियांत्रिक महाविद्यालय बीकानेर परिसर में स्थित भैरव बाबा मंदिर मे महाविद्यालय में सुख शांति ओर महाविद्यालय अध्यनरत विद्यार्थियों एवं सभी कार्मिकों के उज्जवल भविष्य के लिए पूजन ओर प्रसादी का कार्यक्रम किया गया। इस आयोजन में कुलगुरु महोदय B T U, कुलसचिव रचना भाटिया, वित्त नियंत्रक हनुमान शर्मा, ईसीबी प्राचार्य ओ पी जाखड़, कुलसचिव अमित सोनी, और भारतीय मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष जयाकिशन पुरोहित ईसीबी अशैक्षणिक कार्मिकों के अध्यक्ष संतोष पुरोहित महामंत्री दिनेश पारीक,सुरेंद्र जाखड़, मदन हर्ष, शिव शंकर सुन्दर जोशी, मोहन पुरोहित, अनिल पुरोहित, रविशंकर जोशी, एवम महाविद्यालय के शैक्षणिक व अशैक्षणिक कार्मिको विद्यार्थियों द्वारा मिलकर पूजा आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया।
संतोष पुरोहित ने बताया कि इसके उपरांत बीटीयू के कुलगुरु अखिल रंजन एवं बीटीयू कुल सचिव रचना भाटिया, वित्त नियंत्रक हनुमान शर्मा एवं ईसीबी के प्राचार्य ओम प्रकाश रजिस्ट्रार अमित सोनी द्वारा भैरव मंदिर में महाविद्यालय की प्रगति व कार्यरत समस्त कार्मिको एवं विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य कामना की।
उधर शहर के लालानी व्यासों के चौक में स्थित प्राचीन भैरव मंदिर में भी विशेष पूजा अर्चना की गई। यहां सुबह से ही भैरव अष्टमी को लेकर तैयारियाँ शुरू हो गई। भक्तों ने यहां पर भैरवनाथ का विशेष श्रृंगार किया शाम को यहां महा आरती हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी मौजूद रहे।



