“कॉनसेप्ट” के निदेशक भूपेंद्र मिड्ढा को मिला बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड

शिक्षा

मुंबई में आयोजित इंडिया टैलेंट सर्च ओलंपियाड में बीकानेर का गौरव बढ़ा

बीकानेर // मुंबई में आयोजित इंडिया टैलेंट सर्च ओलंपियाड एक्सीलेंस अवार्ड 2025–26 में बीकानेर के कॉन्सेप्ट इंसिट्यूट के निदेशक भूपेंद्र मिड्ढा को बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें देश की दो प्रख्यात एवं प्रेरणादायक हस्तियों
पद्मश्री डॉ. किरण बेदी एवं पद्मभूषण सायना नेहवाल के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न राज्यों से आए प्रमुख संस्थानों के निदेशक एवं प्रधानाध्यापक भी उपस्थित थे, जिनका औपचारिक स्वागत व अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर डॉ. किरण बेदी ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को उनकी प्रारंभिक अवस्था में ही निखारने में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। वहीं सायना नेहवाल ने अपने बैडमिंटन करियर की त्याग, संघर्ष और ओलंपिक मेडल जीतने तक की प्रेरणादायक यात्रा को साझा कर छात्रों को प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि इंडियन टैलेंट सर्च ओलंपियाड एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो विद्यार्थियों की प्रतिभा की पहचान और विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती है।

सम्मान प्राप्त करते हुए श्री भूपेंद्र मिड्ढा ने कहा , “यह उपलब्धि केवल मेरी नहीं, बल्कि हमारे विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और पूरी टीम की मेहनत, विश्वास और सहयोग का परिणाम है।”

गौरतलब है कि बीकानेर के जय नारायण व्यास कॉलोनी में स्थित कांसेप्ट इंस्टिट्यूट एक ऐसी कोचिंग है जहां पर बच्चों का भविष्य बनाया जाता है। इस संस्थान के निदेशक भूपेंद्र मिड्ढा का मानना है कि जब तक बच्चों को रोजगारपरक शिक्षा नहीं दी जाएगी तब तक ना तो बच्चों का भविष्य बनेगा और ना ही देश व हमारा समाज उन्नति करेगा। कॉन्सेप्ट के सैकड़ो बच्चे अब डॉक्टर व इंजीनियर बन चुके हैं।