बीकानेर की बेटी महिमा सोनी का अंतरराष्ट्रीय मंच पर जलवा, एशिया की टॉप 100 प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह

आसपास

बीकानेर। बीकानेर की प्रतिभाशाली कत्थक एक्स्पोनेंट महिमा सोनी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शहर और देश का नाम रोशन किया है। वर्तमान में जर्मनी में निवासरत महिमा सोनी को प्रतिष्ठित AIWA Award – Asia’s Top 100 Influential Women Award से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान एशिया की 100 सबसे प्रभावशाली और प्रेरणादायी महिलाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान और उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जाता है।
महिमा सोनी वर्षों से भारतीय शास्त्रीय नृत्य कत्थक के माध्यम से भारतीय संस्कृति और कला का वैश्विक स्तर पर प्रचार-प्रसार कर रही हैं। उनकी इस उपलब्धि से बीकानेर सहित पूरे राजस्थान में हर्ष का माहौल है। कला, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।
महिमा सोनी को यह सम्मान मिलने पर कला प्रेमियों, सामाजिक संगठनों और शहरवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।