


बीकानेर। द्रोणाचार्य शिक्षण प्रशिक्षण शोध संस्थान एवं संसोलाव आगोर एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के संयुक्त तत्वावधान में सियाणा पार्क में 10 दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन तीरंदाजी शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन संस्था के संरक्षक मदनजी, झवरलालजी, शिवजी, योग गुरु अजयजी तथा संस्था अध्यक्ष एवं तीरंदाजी प्रशिक्षक गणेश लाल व्यास ने तीर चलाकर किया।
इस अवसर पर गणेश लाल व्यास ने खिलाड़ियों को तीरंदाजी के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों और सफलता के मार्ग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 1997 में बोया गया तीरंदाजी का छोटा सा बीज आज बीकानेर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला रहा है। शिविर में खिलाड़ियों को शुरुआती स्तर से लेकर उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारी तक का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे अपने साथ-साथ देश का नाम भी रोशन कर सकें।
संस्था से जुड़े 63 खिलाड़ी वर्तमान में देशभर में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि जितने अधिक खिलाड़ी इस खेल से जुड़ेंगे, उतना ही बीकानेर और राजस्थान का गौरव बढ़ेगा।
शिविर के शुभारंभ अवसर पर प्रशिक्षक भुवनेश्वर ओझा, लोकेश व्यास तथा मणिशंकर सहित कई खेलप्रेमी उपस्थित रहे।



