



अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन में सम्मानित हुए भृगु ज्योतिषाचार्य; ग्रहों के जरिए आर्थिक सुधार, व्यापार और करियर निर्माण पर रखा शोध
बीकानेर // गुजरात के राजकोट में आयोजित एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन में बीकानेर के विश्व विख्यात भृगु ज्योतिषाचार्य एवं द फोरकास्ट हाउस के निदेशक डॉ. नंदकिशोर पुरोहित (पूर्व मंत्री, उत्तराखंड सरकार) को “सनातन ज्योतिष गौरव” एवं “लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान श्री कृष्णा ज्योतिष शोध संस्थान की ओर से ज्योतिष एवं वास्तु के वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर वेदों की भाषा को प्रमाणित करने के लिए प्रदान किया गया।
सम्मेलन में डॉ. पुरोहित को सनातन ज्योतिष गौरव एवं लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2026 का सर्टिफिकेट, गेस्ट ऑफ ऑनर स्मृति चिन्ह, शॉल और तुलसी माला पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मान प्रदान करने वालों में संस्थान के प्रधान भरत लाल शास्त्री, अध्यक्ष पारुल करण सोमैया, डॉ. श्वेता जैन, डॉ. राधवेंद्राचार्य (जयपुर), गोस्वामी श्री अंजनीराय जी एवं कृपाराम उपाध्याय (उज्जैन) प्रमुख रहे।
अपने संबोधन में डॉ. नंदकिशोर पुरोहित ने देश की आर्थिक स्थिति और आम नागरिक की आर्थिक प्रगति में ग्रहों की भूमिका पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने उद्योग, व्यापार और करियर निर्माण में ज्योतिषीय प्रभावों को लेकर अपना शोध भी प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित विद्वानों ने सराहा।
कार्यक्रम में राजकोट के विधायक, उद्योगपति, शिक्षाविद और देशभर से पहुंचे ज्योतिषाचार्य, वास्तुशास्त्री एवं अंकशास्त्री मौजूद रहे।



