



प्रज्ञालय के नवाचारों में पुस्तक आलोचना संस्कृति को समर्पित आयोजन
बीकानेर // प्रज्ञालय संस्थान द्वारा अपने साहित्यिक एवं सृजनात्मक नवाचारों की श्रंखला के तहत ‘पुस्तकालोचन’ कार्यक्रम की पांचवी कड़ी 5 नवम्बर, 2025 को आयोजित की जा रही है। यह कार्यक्रम पुस्तक आलोचना संस्कृति को समर्पित रहेगा, जो प्रदेश में अपने आप में अनूठा है जिसकी आज जरूरत है।
संस्थान के वरिष्ठ शिक्षाविद् राजेश रंगा ने बताया कि यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम आगामी 9 नवम्बर, 2025 वार रविवार को सांय 5ः15 बजे नत्थूसर गेट बाहर स्थित लक्ष्मीनारायण रंगा सृजन-सदन में आयोजित किया जाएगा। रंगा ने बताया कि इस महत्वपूर्ण पुस्तकालोचन के मुख्य अतिथि वरिष्ठ आलोचक एवं शिक्षाविद् डॉ. उमाकांत गुप्त होंगे, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार-नाटककार कवि कमल रंगा करेंगे। उन्होंने बताया कि इस माह की पांचवी कड़ी हिन्दी, राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार नगेन्द्र किराडू के चर्चित राजस्थानी उपन्यास ‘कबीरा सोई पीर है’ पर केन्द्रित होगी। रंगा ने बताया कि नगेन्द्र किराडू की अनेक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं एवं वे चर्चित भी रही हैं। साथ ही आपके द्वारा अनेक पुस्तकों का कुशल संपादन भी किया गया है।



