करवा चौथ का पर्व मनाएं ‘खाओसा’ के साथ

व्यापार

बेहतरीन क्वालिटी की मिठाइयों से बढ़ेगी त्योहार की मिठास

बीकानेर। सुहागिनों के सबसे बड़े पर्व करवा चौथ को लेकर शहर में तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार यह पवित्र पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा। इसको लेकर शहरभर में रौनक नजर आ रही है। बाजारों में मिट्टी के करवो के साथ ही चीनी से बने करवों की भी भरमार है। करवा चौथ केवल एक व्रत नहीं, बल्कि पति-पत्नी के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। वहीं खाओसा स्वीट्स के साथ यह पर्व और भी खास होगा। जहां ग्राहकों के लिए बेहतरीन क्वालिटी की शुद्ध और स्वादिष्ट मिठाइयों की विशेष रेंज तैयार की गई है। दिनभर निर्जला व्रत के बाद जब चांद के दीदार के साथ व्रत खोला जाता है, तो मुंह मीठा कराने के लिए सबसे अच्छी मिठाई ही इस पल को यादगार बनाती है। इसी भावना को समझते हुए खाओसा ने इस बार प्रीमियम क्वालिटी की मिठाइयों का विशेष कलेक्शन लॉन्च किया है।

खाओसा निदेशक योगेश रावत ने बताया कि इस बार स्पेशल केशर फीणी, मीठी मठी, शुद्ध देशी घी से बनी बालूशाही, बालूशाही पेठा, मैदे और घी से निर्मित स्पेशल आइटम, करवा चौथ स्पेशल में काजू कतली, केसर बर्फी, बेसन लड्डू, गुलाब जामुन, मिल्क केक और ड्राई फ्रूट्स से भरपूर स्पेशल गिफ्ट पैक उपलब्ध हैं। वहीं छैने से बनी मिठाइयों की वृहद रेंज उपलब्ध है। इसमें रसगुल्ला, राजभोग, चमचम, केशर बाटी, माखणबडा, रस मलाई, मलाई चमचम सहित रेंज है।

त्योहार के लिए विशेष रूप से आकर्षक पैकिंग में गिफ्ट बॉक्स भी तैयार किए गए हैं। निदेशक योगेश रावत के अनुसार खाओसा स्वीट्स का उद्देश्य सिर्फ मिठाई बेचना नहीं, बल्कि हर ग्राहक के रिश्ते में मिठास घोलना है।