मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक उतर रेल्वे नई दिल्ली डॉ. आशीष कुमार ने किया बीकानेर जिला उद्योग संघ की आर्ट गैलेरी का अवलोकन

आसपास

एक ही छत के नीचे पूरे बीकानेर के हो गये दर्शन :- डॉ. आशीष कुमार

बीकानेर // वर्तमान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक उत्तर रेल्वे नई दिल्ली एवं बीकानेर के पूर्व मंडल रेल प्रबंधक डॉ. आशीष कुमार ने बीकानेर जिला उद्योग संघ स्थित आर्ट व संविधान गैलेरी का निरीक्षण किया। डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि बीकानेर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक व पर्यटन स्थलों, यहाँ के उद्योग धंधे, शहर का पुराना व नया स्वरुप , मन्दिर, मस्जिद, गुरुद्वारा हो या यहाँ का चर्च इन सभी शहर की विरासतों को एक ही छत के नीचे फोटो आर्ट गैलेरी के रूप में बीकानेर जिला उद्योग संघ ने दर्शकों के लिए स्थापित किया है साथ ही संविधान का निर्माण करने वाली विभूतियों की प्रतिमाओं से सुसज्जित संविधान गैलेरी का निर्माण करवाया गया है। बीकानेर जिला उद्योग संघ की इस नई पहल से इसको मिनी पर्यटन केंद्र कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं है।

अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि बच्चों का ज्ञान मोबाइल की दुनिया तक ही सिमट कर रह गया है जिससे उनका विकास और ज्ञान पूर्णतया विकसित नहीं हो पा रहा है | इस आर्ट गैलेरी का निर्माण का मुख्य उद्देश्य बच्चों के शारीरिक विकास के साथ साथ मानसिक विकास करना भी है ताकि वर्तमान के बच्चे पुराने समय में खेले जाने वाले खेलों, संस्कारों व रीति रिवाजों का पूर्ण अध्ययन कर उसको वर्तमान परिवेश में अपना सके।

इस विजिट के उपरान्त डॉ. आशीष कुमार ने मेडिसिन विंग का निरीक्षण भी किया और इसे पूरे बीकानेर संभाग के मरीजों के हित में एक अनुकरणीय कार्य बताया। इस अवसर पर जेडआरयूसीसी सदस्य नरेश मित्तल, अनन्तवीर जैन, सीए सुधीश शर्मा आदि उपस्थित थे।