यादें बिनाका गीत माला की” में गूंजे सदाबहार नगमे

आसपास

बीकानेर // अमन कला केंद्र द्वारा यादें बिनाका गीत माला की नामक संगीत कार्यक्रम मंगलवार को टाउन हॉल में हिंदी सिनेमा के महान शो मेन राज कपूर की पुण्यतिथि, गीतकार राजेंद्र कृष्ण व एनाउंसर अमीन सयानी की स्मृति में आयोजित किया गया।

संस्था के अध्यक्ष एम रफीक कादरी ने बताया कि मुख्य अतिथि एन डी रंगा अध्यक्ष सखा संगम व श्रीमती शशि चुग रीजनल सचिव भारत विकास परिषद मीरा शाखा बीकानेर थीं। अध्यक्षता बीजेपी शेर अध्यक्ष सुमन छाजेड एवं बैंक कर्मचारी नेता सुनील दत्त नागल ने की। विशिष्ट अतिथि डॉ प्रवीण चतुर्वेदी, दिनेश कुमार मोदी, डॉ हिमांशु दाधीच, डॉ दिनेश शर्मा, डॉ हरमीत सिंह नशा मुक्ति पुनर्वास विषेश ड्रग नशा मुक्ति पुनर्वास अस्पताल रानी बाजार, मो सदीक चौहान, सैय्यद अख्तर, समुद्र सिंह राठौड़, शिव लाल तेजी, संजीव एरन, एम आर कुकरेजा थे।

अनवर अजमेरी ने बताया कार्यक्रम में बीकानेर के जाने-माने गायक कलाकार सिराजू दिन खोखर, एम रफीक कादरी, ख्वाजा हसन कादरी, अशोक सोनी जसमतिया, गोपिका सोनी, दीप माला, डॉ तपस्या चतुर्वेदी, कैलाश खरखोदिया, डॉ रेशमा वर्मा, एस डी नागल, राजेश अरोड़ा ,दीपक खत्री ,प्रदीप खत्री, राजेंद्र बोथरा, संजीव एरन, दिनेश दिवाकर, अपूर्वा एरन ,एम आर कुकरेजा, समुद्र सिंह राठौड़ ,अनवर अजमेरी ,डॉ प्रवीण चतुर्वेदी, डॉ हिमांशु दाधीच ,डॉ दिनेश शर्मा सहित अन्य गायक कलाकारो ने उनकी स्मृति में रंगारंग फिल्मी गीत प्रस्तुत किए संचालन एम रफीक कादरी ने किया।