पारीक ने लिया कर्मचारी राज्य बीमा निगम की बैठक में भाग, दिए अनेक सुझाव

आसपास

प्रादेशिक डेस्क // भारत सरकार के श्रम एवम रोजगार मंत्रालय के बोर्ड ईएसआईसी के सदस्य नरेश पारीक ने मंगलवार को नई दिल्ली में कर्मचारी राज्य बीमा निगम की बजट एवं लेखा उप समिति की बैठक में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता महानिदेशक अशोक कुमार ने की।

बैठक में नरेश पारीक ने देश के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में 100 बेड के ESIC अस्पतालों की स्थापना का सुझाव दिया ताकि औद्योगिक श्रमिको व उनके परिवार को सुलभ एवम गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाए उपलब्ध करवाई जा सके तथा साथ ही किशनगढ़, नीमराना व बेलगावी(कर्नाटक) तथा अन्य उभरते औद्योगिक क्षेत्रों में ESIC की स्वास्थ्य अवसरंचना को सशक्त बनाने की दिशा में निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की आश्यकता पर जोर दिया। महानिदेशक ने इन सुझावों पर सकारात्मक विचार करने का आश्ववासन दिया। इससे पूर्व बैठक में पिछले वित्तिय वर्ष के आय- व्यय के साथ आगामी वित्तिय वर्ष के लिए बजट संबंधी प्रस्तावों पर चर्चा हुई।

ईएसआईसी क्या है?

ईएसआईसी या कर्मचारी राज्य बीमा निगम भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संगठन है. इसका मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों और उनके परिवारों को सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है. यह ईएसआई योजना के तहत चिकित्सा देखभाल, मातृत्व लाभ, विकलांगता लाभ, और अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभ प्रदान करता है.