


नागौर // जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगल किशोर सैनी ने शुक्रवार को मूंडवा के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया।
सीएमएचओ डॉ. जुगल किशोर सैनी ने अस्पताल के निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश सिरोही से वर्तमान में चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल स्टॉफ की रिपोर्ट ली। इसके बाद डॉ. सैनी ने यहां टीकाकरण कक्ष, प्रयोगशाला, आईपीडी वार्ड, प्रसूति कक्ष व दवा वितरण केन्द्र का अवलोकन किया।
इसके बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय मूंडवा में टीबी मुक्त भारत अभियान, मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, मां वाउचर योजना, एनसीडी स्क्रीनिंग, आभा आईडी बनाने, बच्चों के नियमित टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं का एएनसी रजिस्ट्रेशन के कार्य से जुड़ी प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उनके साथ निरीक्षण के दौरान एनएचएम के जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव सोनी व एपिडेमोलॉजिस्ट साकिर खान मौजूद रहे.



