



प्रभारी मंत्री ने घटी दरों को लेकर किया भ्रमण, जानी वस्तुस्थिति
नागौर // जिला कलक्टर अरूण कुमार पुरोहित के निर्देशानुसार “GST बचत उत्सव” के उपलक्ष में जीएसटी की कम हुई दरों की जानकारी हेतु जिला प्रशासन व वाणिज्यिक कर विभाग के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को पदयात्रा का आयोजन किया गया। ये पदयात्रा शहर के गांधी चौक से रवाना हुई जो किले की ढाल, शिवबाड़ी, ब्रहमपुरी, नकाश गेट होते हुए नगर परिषद पहुंची। इस पत्र यात्रा में संयुक्त आयुक्त भरत सिंह ने जीएसटी की कम हुई दरों की जानकारी दी। पद यात्रा में पूर्व विधायक मोहनराम चौधरी, नगरपरिषद सभापति मीतू बोथरा, भाजपा जिला महामंत्री पदम सारस्वत, जिला मंत्री किशोर गहलोत, मण्डल अध्यक्ष नन्दकिशोर जांगीड़, पार्षद भरत टाक, अविनाश बीजावत आदि ने भाग लिया।
प्रभारी मंत्री ने शिविर का किया निरीक्षण
जिला प्रशासन व नगर परिषद के तत्वाधान में आयोजित शहरी शिविर का प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने निरीक्षण किया, इस शहरी शिविर में विभिन्न योजनाओं लाभ लेने के लिए उपस्थित हुए प्रतिभागियों को भी जीएसटी की कम हुई दरों के बारें बताया गया। मंत्री ने अपने भाषण में बताया कि घटी हुई जीएसटी की दरों से उपभोक्ताओं को बहुत फायदा होगा तथा उनकी आय में बचत होगी। आगे बताया कि जीएसटी दरें कम होने से देश की अर्थव्यवस्था में और अधिक सुधार होगा। इसके पश्चात मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने जीएसटी की घटी दरों पर उपभोक्ताओं को हो रही बचत को जानने के लिए नागौर ऑटोमोबाइल प्राईवेट लिमिटेड (महिन्द्रा कम्पनी) का भ्रमण किया और वहां जीएसटी की घटी दरों को लेकर उपभोक्ताओं को दिए जा रहे लाभ की आवश्यक जानकारी ली।



