


प्रिंसेस राज्यश्री कुमारी ने किया माल्यार्पण, खिलाड़ियों का सम्मान; फल, जूस व भोजन वितरण कर दी श्रद्धांजलि
बीकानेर // विश्वविख्यात निशानेबाज, अर्जुन अवॉर्डी व पूर्व सांसद स्व. महाराजा डॉ. करणीसिंह की 102वीं जयंती पर शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर उनकी ज्येष्ठ पुत्री प्रिंसेस राज्यश्री कुमारी की ओर से डॉ. करणीसिंह स्टेडियम व महारानी स्कूल के पास स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जयंती के अवसर पर एकलव्य फाउंडेशन द्वारा बीकानेर के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतिभावान खिलाड़ियों के सम्मान में समारोह भी आयोजित हुआ। कार्यक्रम में फाउंडेशन अध्यक्ष दानवीर सिंह ने प्रिंसेस राज्यश्री कुमारी को मोमेंटो भेंट किया।
यहां भेंट की खाद्य साम्रग्री
इसी क्रम में प्रिंसेस राज्यश्री कुमारी ने राजकीय मूक-बधिर विद्यालय के बच्चों को फल व जूस वितरित किए। वहीं, सोफिया स्कूल के पीछे स्थित वृद्धाश्रम में रह रहे अनाश्रित लोगों को भोजन व अन्य खाद्य सामग्री भी वितरित कर सेवा कार्य किया।
कार्यक्रम के दौरान मूक-बधिर विद्यालय व वृद्धाश्रम प्रबंधन ने प्रिंसेस राज्यश्री कुमारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह सेवा भाव और संवेदनशीलता उनके प्रेरणादायी व्यक्तित्व को दर्शाता है।



