



नागौर // शहर के गिनाणी तालाब स्थित नृसिंहजी की बगेची में अन्नकूट महोत्सव धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। श्याम 5 बजे प्रसाद वितरण शुरुआत जो देर रात तक जारी रहा।

नृसिंह बगेची के ट्रस्टी व पूर्व पार्षद सम्पत सेन व सामाजिक कार्यकर्ता भास्कर खजान्ची ने बताया कि नृसिंह भगवान व माता लक्ष्मी जी को अन्नकूट प्रसाद का भोग लगाया गया ब उसके बाद महाआरती की गई। इस अवसर पर नागौर अरबन बैंक के अध्यक्ष नरेंद्र कच्छावा, प्रमोद लालवानी, यश ललवाणी, देवकिशन सोनी, भारतीस जोशी, कमल अग्रवाल, ओमप्रकाश भडारी, सुरेश सोनी, कुशल खजान्ची, मनु मणिहार, मनोज जैन, मुन्ना मनिहार, योगेश सोनी, दीनदयाल कंसारा, आदि उपस्थित थे।
भजन सध्या की शुरुआत कैलाश गौड द्वारा आओ अंगना पधारो गणेश जी, इसके बाद में हनुमानजी का भजन बानर बाको रे रे लंका नगरी में मच गयो हाको रे , नरेंद्र जोशी व प्रयाश सिंघवी ने, सुनील शर्मा ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी।
देर शाम समाचार लिखे जाने तक यहां पर अनेक भक्त सपरिवार प्रसादी ग्रहण कर रहे थे।



