केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के जन्मदिन पर पिंजरा पोल गौशाला में खिलाई गायों को लापसी

धर्म-कर्म

बीकानेर // केंद्रीय कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के जन्मदिवस के अवसर लक्ष्मीनाथ मंदिर के पास पिंजरा पिरोल गौशाला में भाजपा पार्षद किशोर आचार्य व भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल के नेतृत्व में गेहूं और गुड से बनी 5 क्विंटल लापसी ओर चारा गौ माता को खिलाया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के दीर्घायु होने के मंगल कामना भी की गई।। इस अवसर पर भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं ने भी गौ माता को चारा ओर लापसी अपने हाथों से वितरित की।

ये रहे मौजूद

गौशाला में भाजपा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, महामंत्री श्यामसिंह हाडला, पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, श्रीभगवान अग्रवाल, राहुल पारीक, अर्जुन कुमावत, पूर्व महामंत्री श्याम चौधरी, तरुण स्वामी, गंगा शहर मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, धर्मेंद्र सोलंकी, कमल सेन, संतोष आचार्य, विमल पारीक सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। युवा नेता किशोर आचार्य ने अंत मे सभी का आभार ज्ञापित किया।