


पंचामृत अभिषेक कल व महाप्रसादी 27 जून को
बीकानेर // आदर्श मोहल्ला विकास समिति पुष्करणा स्टेडियम के पीछे स्थित लक्ष्मीनाथ मंदिर के 41वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में द्वितीय पाटोत्सव का आयोजन आज होगा। कार्यक्रम समन्वयक कृष्णचन्द पुरोहित ने बताया कि इस कार्यक्रम में 25 जून 2026 को निर्जला एकादशी के शुभअवसर पर सुबह 11ः15 पर पंचामृत अभिषेक किया जायेगा। साथ ही मंदिर को साज-सजावट के साथ रंगबिरंगी रोशनी से सजाया जायेगा और 27 जून 2026 को सांय महाप्रसादी की आयोजन किया जायेगा।
इस अवसर पर पुजारी नारायण सेवग ने बताया कि पाटोत्सव के लिए बैनर का विमोचन भी किया गया जिसमें केशवप्रसाद बिस्सा, कैलाश जोशी, संजय स्वामी, अशोक उपाध्याय, उमाशंकर स्वामी, रामेश्वर स्वामी, कैलाश रामावत, शिवजी उपाध्याय, पाकी महाराज व्यास, बसंत व्यास, विमल किशोर व्यास, मुरली व्यास, रेखा पुरोहित इत्यादी शामिल थे।



