स्थायी लोक अदालत मेड़ता के वरिष्ठ सदस्य विमलेश व्यास मध्यस्थता प्रशिक्षण के लिए जोधपुर होंगे रवाना

आसपास

25 वर्ष का वकालत अनुभव, महिला सशक्तिकरण अभियान में 2 वर्ष रिसोर्स पर्सन, 3 वर्ष जिला विधिक जागरूकता समिति में सक्रिय भूमिका

मेड़ता सिटी // स्थायी लोक अदालत, मेड़ता के वरिष्ठ सदस्य विमलेश व्यास को राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी (RJSA) जोधपुर में आयोजित हो रहे 40 घंटे के मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने हेतु अधिकृत किया गया है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 नवंबर से 21 नवंबर 2025 तक आयोजित होगा। इस संबंध में स्थायी लोक अदालत, मेड़ता द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि RJSA द्वारा आयोजित इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण में उनकी उपस्थिति अनिवार्य है।

25 वर्षों का वकालत अनुभव है व्यास को

एडवोकेट विमलेश व्यास बीते 25 वर्षों से अधिवक्ता के रूप में सक्रिय हैं और विधिक क्षेत्र में उनके अनुभव व दक्षता को देखते हुए उन्हें स्थायी लोक अदालत में सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

2 वर्ष तक महिला सशक्तिकरण अभियान में रिसोर्स पर्सन….

व्यास ने सामाजिक सरोकारों में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है। वे महिला सशक्तीकरण अभियान में 2 वर्ष तक रिसोर्स पर्सन रहे, जहाँ उन्होंने महिलाओं को विधिक अधिकार, सुरक्षा, घरेलू हिंसा कानून और आत्मनिर्भरता से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया।

3 वर्ष तक जिला विधिक जागरूकता समिति के सदस्य….

एडवोकेट विमलेश व्यास जिला विधिक जागरूकता समिति में भी 3 वर्ष तक सदस्य रहे, जिसके दौरान उन्होंने विधिक सेवाओं, जन-जागरूकता शिविरों, ग्राम स्तरीय कानूनी साक्षरता कार्यक्रमों और न्याय आपके द्वार जैसे अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाई।

मध्यस्थता प्रशिक्षण से न्याय प्रक्रिया और मजबूत होगी

कानून विशेषज्ञों का मानना है कि अनुभवी अधिवक्ताओं व सदस्यों का ऐसा प्रशिक्षण ग्रामीण और शहरी स्तर पर लंबित मामलों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान में अहम भूमिका निभाएगा।