


18 सितंबर की रात तक चलेगा सेवा शिविर, दोनों समय भोजन, नाश्ता, चाय-कॉफी के साथ मेडिकल व शीतल जल की रहेगी व्यवस्था
बीकानेर। श्री पूनरासर हर्ष सेवा समिति की ओर से कुंडिया गांव में पिछले करीब तीन दशक से पूनरासर मेले के दौरान सेवा कार्य किया जा रहा है। इस वर्ष समिति के सेवादार 16 सितंबर को कुंडिया गांव के लिए रवाना होंगे। यहां 18 सितंबर की रात तक तीन दिवसीय सेवा शिविर लगाया जाएगा। पूनरासर का मुख्य मेला 19 सितंबर को भरेगा।
सेवा शिविर में श्रद्धालुओं के लिए दोनों समय भोजन, सुबह-शाम नाश्ता, चाय-कॉफी, शीतल जल सहित मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा जरूरत के अनुसार अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी समिति की ओर से की जाएंगी। कुंडिया गांव में स्थित हनुमान मंदिर में मेले के दौरान पूजा-अर्चना एवं आरती भी होगी।
सेवा शिविर की तैयारियों को लेकर रविवार को समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए विभिन्न समितियों का गठन किया गया तथा सेवादारों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। समिति के विजय शंकर हर्ष, श्याम सुंदर हर्ष, राधाकिशन हर्ष, महेश व्यास, मनमोहन हर्ष, मुन्ना महाराज, विजय कुमार हर्ष, अभिषेक, मदन मोहन हर्ष, धीरेंद्र हर्ष, चेतन आचार्य, अनंत कुमार सहित अन्य सदस्य सेवा कार्य में भाग लेंगे। समिति की ओर से बताया गया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए सेवा शिविर में व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएंगी।



