


जिला कलक्टर ने किया पोस्टर विमोचन, गृह उद्योग से जुड़ी महिलाओं को मिलेगा अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर
बीकानेर। तेरापंथ महिला मंडल, बीकानेर की ओर से 17 और 18 जून को आशीर्वाद भवन में आयोजित होने वाले दो दिवसीय ‘श्री उत्सव’ का पोस्टर विमोचन जिला कलक्टर निशांत जैन ने किया। आयोजन का उद्देश्य गृह उद्योग एवं स्वरोजगार से जुड़ी महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें अपने हुनर और उत्पादों के प्रदर्शन के लिए प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है।
मंडल अध्यक्ष दीपिका बोथरा ने बताया कि श्री उत्सव महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा। पोस्टर विमोचन के दौरान रेणु बोथरा, प्रतिभा सेठिया, शांता भूरा सहित मंडल की पदाधिकारी मौजूद रहीं।



