स्वामी सत्यानंद सरस्वती जी का 39वां निर्वाण दिवस रविवार को

धर्म-कर्म

भैंरू कुटिया में रूद्राभिषेक, पादुका पूजन का होगा आयोजन

बीकानेर // गुरुदेव स्वामी सत्यानंद सरस्वती जी महाराज का 39वां निर्वाण दिवस रविवार को भैंरू कुटिया में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। सप्तऋषि मंडल के अध्यक्ष देवकी नन्दन व्यास ने बताया कि कार्यक्रम में प्रातः 9 बजे पंडित बटुक महाराज के सान्निध्य में रूद्राभिषेक और पादुका पूजन के साथ होगा। इसके बाद महाराज की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर भक्तजन उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। उन्होंने कहा कि “स्वामी जी ने अपना संपूर्ण जीवन सेवा, साधना और समाज कल्याण को समर्पित किया। उनके उपदेश आज भी हमारे जीवन का मार्गदर्शन करते हैं।”