



बीकानेर // नत्थूसर गेट के बाहर स्थित आशापुरा माता मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर उत्सव का विशेष माहौल बना हुआ है। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है।
नवरात्र के पावन दिनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिल रहा है।
मंदिर व्यवस्था में नरसिंह महाराज, विष्णु कुमार बिस्सा, पंकज व्यास, राज कुमार एवं सोमजी सहित अन्य सेवादारों का विशेष सहयोग रहा, जिनकी देखरेख में व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं।
चैत्र नवरात्र के दौरान यहां प्रतिदिन विशेष पूजा, आरती और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।




