

विधायक सिद्धि कुमारी के कोटे से यहां पर ओपन जिम के उपकरण व बच्चों के झूले लगाए गए मगर वे खा रहे हैं जंग
बीकानेर // बीकानेर का जिला प्रशासन इन दोनों केवल टाइम पास कर रहा है। कोई भी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को सही ढंग से नहीं निभा रहा है। इसका सबसे बड़ा प्रमाण शहर के रतन बिहारी पार्क में देखने को मिलेगा। यहां पर डेढ़ साल पहले मार्च 2024 में विधायक सिद्धि कुमारी के कोटे से ₹10 लाख की लागत से चिल्ड्रन पार्क में झूले लगाए गए इसका सौंदर्य करण किया गया। यहां पर ओपन जिम की भी स्थापना की गई। अनेक मंहगे उपकरण भी स्थापित किये गए मगर विगत डेढ़ साल से यह चिल्ड्रन पार्क धूल फांक रहा है।

स्थानीय विधायक विकास योजना के तहत विधायक सिद्धि कुमारी ने रतन बिहारी पार्क में स्थित चिल्ड्रन पार्क के लिए 10 लख रुपए मंजूर किए थे। इस चिल्ड्रन पार्क में नए झूले लगाए गए तथा एक फुटपाथ भी बनाया गया। रोचक बात यह है कि इस पार्क का आज तक ना तो सिद्धि कुमारी ने और ना ही किसी आला अधिकारी ने अवलोकन किया। नतीजा यह रहा कि यहां पर डेढ़ साल पहले बनाए गए फुटपाथ के ब्लॉक जगह-जगह उखड़ गए हैं। झूले वह ओपन जिम के उपकरण धूल फांक रहे हैं व जंग खा चुके हैं। इस पार्क का सौंदर्यकरण व यहां पर झूले लगाने का काम कार्यकारी एजेंसी के रूप में तत्कालीन यूआईटी (वर्तमान में बीडीए) ने कराया था मगर उसके भी अधिकारियों ने यहां आकर झांका तक नहीं। नतीजा यह हुआ कि यहां पर लगाए गए कलर ब्लॉक भी जगह-जगह उखड़ चुके हैं और फुटपाथ एकदम टूटा पड़ा है तथा पूरा पार्क वीरान नजर आ रहा है।
नगर निगम को यहां पर नियमित सफाई करनी थी मगर पिछले डेढ़ साल में यहां पर कभी झाड़ू तक नहीं चला। नाती स्तन पूरे पार्क में पूरा पार्क कचरे से हटा पड़ा है गंदगी के ढेर लगे हैं और 10 लख रुपए की लागत से किया गया सौंदर्य यहां पर दुर्गंध फैला रहा है।



