



अमरेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार को होगा दीपदान का आयोजन
बीकानेर // हर्षोलाव तालाब में अमरेश्वर महादेव मंदिर परिसर स्थित यज्ञशाला में आयोजित पांच दिवसीय 21 कुंडिय महायज्ञ के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर श्री अमरेश्वर हर्ष जातीय ट्रस्ट मंडल द्वारा यज्ञ को संपादित करने वाले बाबूलाल शास्त्री बौद्ध संस्थान के पदाधिकारी, यज्ञ में सहयोग करने वाले यजमानों और अतिथियों का ट्रस्ट द्वारा सम्मान किया गया।
ट्रस्ट के सचिव रविंद्र हर्ष ने बताया कि समापन के बाद पंडित राजेंद्र किराडू, पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला, भाजपा नेता रवि शेखर मेघवाल, शहर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजय आचार्य और समाजसेवी देवकिशन चांडक और महेंद्र बोथरा का सम्मान किया गया। इसके अलावा यज्ञ को सफल बनाने वाले पंडितों को भी सम्मानित किया गया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट ओ पी हर्ष, संरक्षक शिवलाल हर्ष, उपाध्यक्ष मनमोहन हर्ष, कुशाल चंद्र हर्ष, जग मोहन हर्ष, मदन मोहन हर्ष, धीरेंद्र हर्ष, विजय कुमार हर्ष, गिरिराज हर्ष, सहित पदाधिकारियों ने सभी का शॉल,पुष्पहार और साफा पहनाकर स्वागत किया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट ओ पी हर्ष ने सभी का स्वागत करते हुए अमरेश्वर महादेव मंदिर के विकास कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की। आभार मनमोहन हर्ष ने ज्ञापित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी उपस्थित थे।
देव दीपावली पर बुधवार को होगा दीपदान
कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री अमरेश्वर महादेव मंदिर परिसर हर्षोलाव तालाब में परिसर बुधवार शाम को 6 बजे से 8 बजे के बीच दीपदान का आयोजन किया जाएगा। आस्था के केंद्र हर्षोलाव तालाब परिसर में दीपक रोशन करें जिससे एक नया और अध्यात्म का वातावरण बनेगा। ट्रस्ट के सचिव रवींद्र हर्ष ने आमजन से अपील की है कि वह इस कार्तिक पूर्णिमा के पवित्र दिन को यादगार बनाने के लिए एक दीपक के साथ आप अवश्य पहुंचे।



