शिक्षकों की 12 सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) ने दिया ज्ञापन, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

शिक्षा

बीकानेर। राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) जिला शाखा बीकानेर के तत्वावधान में जिले के समस्त शिक्षकों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर आज माननीय मुख्यमंत्री महोदय, राजस्थान सरकार के नाम जिला कलेक्टर महोदय बीकानेर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल भंवरिया एवं जिला मंत्री हेमेन्द्र बाना ने कहा कि प्रदेश के शिक्षक पिछले लंबे समय से कई समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार द्वारा समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। जिसके कारण शिक्षकों में आक्रोश उत्पन्न हो रहा है।

शिक्षकों की विभिन्न मांगो जिनमें RGHS योजना में राज्य सरकार द्वारा की गई कटौती को तुरंत वापस लेने, उपार्जित अवकाश (PL) का बकाया भुगतान शीघ्र करने, संविदा कर्मियों को नियमित करने, जर्जर विद्यालय भवनों की मरम्मत/पुनर्निर्माण प्राथमिकता से करने एवं सुरक्षा ऑडिट के लिए तकनीकी अधिकारियों की जवाबदेही तय करने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समस्त देयकों का अविलम्ब भुगतान करने, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण तुरंत प्रभाव से खोले जाने,तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया तत्काल करवाने, पे प्रोटेक्शन के तहत वेतन यथावत रखने एवं रिकवरी आदेश वापस लेने, स्थानांतरण पॉलिसी बनाने, शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त किए जाने,वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET की अनिवार्यता से छूट देने आदि विभिन्न मांगो के सम्बन्ध में मांगपत्र सौंपकर राज्य सरकार से शीघ्र निराकरण की मांग की।

संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार द्वारा उपरोक्त मांगों पर निर्धारित समय में सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो शिक्षक संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ये रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपते समय वरिष्ठ शिक्षक नेता शिवशंकर गोदारा, भंवरलाल पोटलिया, के आर सियाग, सोहनलाल कुकणा, सभाध्यक्ष राजेश तर्ड, संयोजक राजूराम सोलंकी, राजेश झुरिया, कोषाध्यक्ष गणेश चौधरी, हरिराम सहू, संजीव पालीवाल, नरेंद्र सिंह, किशोर सिंह, मीनाक्षी सांखला, दीपा तिवारी, रेणुका भारद्वाज, कौशल्या, सीताराम कस्वां,रामनिवास गोदारा,अरुण बारुपाल, रामकुमार बामणिया, राधाकिशन कस्वां, मनीष गोलियां, देवीलाल बाना, इलमुदीन,सहित सैंकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।