



बीकानेर। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (IVF) के युवा विंग की ओर से केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल को बर्मा स्टोन से निर्मित आकर्षक तस्वीर भेंट की गई।
बीकानेर सर्किट हाउस में आयोजित इस भेंट के दौरान युवा विंग के नमन नाहटा ने बर्मा स्टोन से तैयार की गई तस्वीर की विशेषताओं एवं उसकी कलात्मकता के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विजय बाफना एवं युवा विंग अध्यक्ष किशन अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
इस दौरान श्री अर्जुन राम मेघवाल ने युवा विंग द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों की सराहना की और युवाओं को समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।
युवा विंग की ओर से इस भेंट को वैश्य समाज की संस्कृति, कला एवं प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया।



