


बीकानेर // विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर “वन्दे गंगा जल अभियान” के तहत जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कार्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने की शपथ ली तथा श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया।
कार्यक्रम में परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। साथ ही आगामी दिनों में 500 पौधे लगाने का संकल्प भी लिया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक किशनदान चारण, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिवजीराम चौधरी, खेलकूद विभाग के रामकुमार पुरोहित, उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा मोहम्मद रफीक चौहान, शारीरिक शिक्षक ज्योति प्रकाश रंगा, राजेश व्यास सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।



