



बीकानेर // सावन मास के लगते ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं के अभिषेक शुरू हो गए हैं। सावन के प्रथम दिन हर्ष समाज के अमरेश्वर महादेव मंदिर में जड़ी बूटियां से विशेष अभिषेक किया गया। हर्षोलाव तालाब पर स्थित प्राचीन अमरेश्वर मंदिर में जब जड़ी बूटियां से महादेव का अभिषेक किया गया तो पूरा तालाब परिसर वैदिक मंत्रों से गूंज उठा। इसके बाद महा आरती में हुई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
गोपाल महाराज के सानिध्य में हुए इस अभिषेक में मनमोहन हर्ष मुन्ना महाराज, नारायण दास, अनिल कुमार लाला महाराज, धीरेंद्र हर्ष, मदन मोहन हर्ष राजा, दिवाकर हर्ष, पुजारी मुकुंद सेवग सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
गौरतलब है कि अभी अमरेश्वर मंदिर ट्रस्ट की तरफ से प्राचीन हर्षोलाव तालाब का जीणोद्धार कार्यक्रम भी चल रहा है। सावन मास पर पहले दिन शुक्रवार को बीकानेर में हुई झमाझम बारिश के बाद इस सरोवर में भी पानी आया है।
ट्रस्ट के सचिव रविंद्र हर्ष ने बताया कि समाज की तरफ से यहां पर सामूहिक प्रयास किया जा रहे हैं और बहुत जल्द हर्षोंलाव तालाब को इसके मूल स्वरूप में लौटाया जाएगा। इसके लिए पूरा समाज एकजुट होकर यहां काम कर रहा है। सावन मास में होने वाली गोठों के लिए यह तालाब प्रसिद्ध है।



