

मेड़तासिटी// लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव मेड़ता निवासी नरेश पारीक ने प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रदेश की वित्त मंत्री व उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी से मिलकर ऐतिहासिक व विकासोन्मुखी बजट के लिए आभार ज्ञापित किया।
पारीक ने कहा कि बजट में प्रदेश के सभी क्षेत्रो व वर्गों का विशेष ध्यान रखा है व उद्योग जगत के लिए भी ये बजट शानदार रहेगा। वित्त मंत्री ने राजस्थान के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले बजट बड़े शानदार रूप में प्रस्तुत किया,”हर घर खुशहाली’ की संकल्पना को साकार करते हुए ग़रीबों, किसानों, युवाओं एवं महिलाओं के समग्र उत्थान हेतु समर्पित यह ऐतिहासिक बजट है। मेड़ता विधानसभा के लिए भी बजट में अनेक घोषणाएं हुई है उसके लिए भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का विशेष आभार ज्ञापित किया।



