कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जनार्दन कल्ला की धर्मपत्नी का निधन

राजनीति

बीकानेर // कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जनार्दन कल्ला की धर्मपत्नी सावित्री देवी का आज सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थीं। तथा उनका लंबे समय से इलाज भी चल रहा था। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर गई है। सावित्री देवी राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ बीडी कल्ला की भाभी तथा राजीव यूथ क्लब के अध्यक्ष अनिल कल्ला की माताजी थी। उनके निधन पर अनेक लोगों ने शोक जताया है। सोमवार शाम उनकी शवयात्रा गोपीनाथ भवन के पास कल्ला के निजी निवास से निकली। देर शाम जस्सूसर गेट के बाहर स्तिथ श्मशान गृह में उनका अंतिम संस्कार हुआ। वहां कॉंग्रेस के अनेक नेता भी पहुंचे।