कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी के जन्मदिन पर धरणीधर मैदान में किया सघन पौधरोपण

आसपास

बीकानेर // कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामेश्वर डूडी के जन्मदिन के अवसर पर धरणीधर मैदान में आज सघन पौधारोपण किया गया। कोंग्रेस के युवा नेता आनंद जोशी अमित के नेतृत्व में टीम धरणीधर की तरफ से अशोक के पौधे लगाए गए।

इस दौरान कॉंग्रेस युवा नेता आनंद जोशी ने कहा कि रामेश्वर डूडी का जन्मदिन केवल तारीख नहीं बल्कि एक विचार है। उन्हें हरियाली से खास लगाव है इसलिए उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए यहां पर पौधारोपण किया गया है अब टीम धरणीधर सहित कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता इन पौधों की देखभाल करेंगे। इस दौरान आनंद जोशी सहित उनकी पूरी टीम ने रामेश्वर डूडी के जल्द स्वस्थ होने की मंगल कामना भी की। इस अवसर पर सुभाष पुरोहित, जगमोहन आचार्य, कैलाश पुरोहित, टनु काका, किशोर पुरोहित, बी डी आचार्य, फुसाराम नानसा उपस्थित रहे।