



बीकानेर // श्री राम कला मंदिर संस्थान व बीकानेर रोटरी रॉयल क्लब के तत्वावधान में लक्ष्मीनाथ मन्दिर परिसर में 22 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक भव्य रामलीला होगी। इस रामलीला मंथन में केंद्रीय कला एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को भी आमंत्रित किया गया है। आयोजन समिति के गिरिराज जोशी व पूर्व पार्षद किशोर आचार्य के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सदस्य दिल्ली पहुंचे तथा शेखावत को निमंत्रण दिया। इस दौरान उन्होंने रामलीला के ब्रोशर का विमोचन भी किया। शेखावत ने रामलीला के मंचन की अग्रिम शुभकामनाएं भी आयोजन कमेटी के सदस्यों को दी। शेखावत ने अपने दिल्ली निवास पर इस ब्रोशर का विमोचन किया। इस दौरान विजय कुमार छंगाणी, घनश्याम उपाध्याय, मदन गोपाल आचार्य आदि मौजूद थे।



