जिया भवन स्थित सरस्वती माता मंदिर में निशुल्क वितरित किए तुलसी के पौधे

धर्म-कर्म

बीकानेर // पं. ग्वाल दास, विमला देवी तथा भगवान दास व्यास की स्मृति में तुलसी के एक हजार एक पौधों के वितरण का कार्यक्रम सोमवार को लालीमाई पार्क के पास स्थित जिया भवन परिसर में शुरू हुआ।

पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला और स्वास्थ्य विभाग के उपनिदेशक डॉ. राहुल हर्ष ने इसकी शुरूआत की।
डॉ. कल्ला ने तुलसी के पौधे की धार्मिक और विज्ञानिक उपयोगिता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अपनों की स्मृति में तुलसी के पौधे वितरित करना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

डॉ. राहुल हर्ष ने कहा कि तुलसी के औषधीय महत्व को वैज्ञानिकों ने भी स्वीकार किया है। प्रत्येक घर में तुलसी का पौधा पहुंचाने के प्रयास को सराहनीय बताया।

आयोजन प्रभारी उदय व्यास ने बताया कि मंगल और बुधवार को भी आमजन जिया भवन से तुलसी के पौधे निःशुल्क प्राप्त कर सकेंगे।

इस दौरान आशानंद व्यास, शिवकुमार व्यास, देवानंद व्यास, लाली बोहरा, आयुष व्यास, गणेश कुमार रंगा, हर्षिता व्यास, उर्वशी, नंदिनी, पुष्पा व्यास, गायत्री व्यास, राजू व्यास, उषा व्यास, पार्वती व्यास आदि मौजूद रहे।