जिले में 12 स्थानों पर निकाली जाएगी रामनवमी की शोभा यात्राएं, तैयारियां शुरू

धर्म-कर्म समाज

विश्व हिंदू परिषद नागौर जिले के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

नागौर // विश्व हिंदू परिषद नागौर जिले के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक मुंडवा रोड पर स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में जिला अध्यक्ष रामेश्वर सारस्वत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिले के उपाध्यक्ष नंदकिशोर करवा तथा प्रवीण बांठिया भी मंच पर मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत के सह मंत्री महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने कहा कि प्रत्येक ग्राम स्तर तक रामनवमी की शोभायात्रा के साथ रामोत्सव को मनाना है तथा प्रत्येक जाति बिरादरी के प्रमुख लोगों की बैठकें आयोजित करके रामोत्सव की जानकारी प्रदान करनी है प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने गांव में रामोत्सव का कार्यक्रम करना है। उन्होंने कहा की जन्म से लेकर मृत्यु तक राम हमारे जीवन में है सर्व हिंदू समाज को साथ लेकर हमें श्रीराम जन्मोत्सव को मनाना है उन्होंने आगामी दिनों में संगठन द्वारा होने वाले प्रशिक्षण वर्गों की जानकारी प्रदान की तथा कहा कि प्रशिक्षण और प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की मूल धूरी होती है।

कार्यकर्ताओं के माध्यम से हिंदू समाज में सामाजिक समरसता की ज्योति जलाएं- डॉ राम गोयल

बैठक को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष डॉ राम गोयल ने कहा कि अपना कार्य तथा कार्य पद्धति एवं कार्यकर्ताओं के माध्यम से हिंदू समाज में सामाजिक समरसता तथा संगठन की ज्योति को जलाए रखना है राम के जीवन से हमें अनुशासन एवं मर्यादा सीख कर समाज में स्थापित करनी है उन्होंने कहा कि परिवारों में संस्कारों की बात करना अपने कुटुंब को मजबूत बनाने में हमारी सक्रिय भूमिका रहे डॉक्टर रामगोयल ने कहा कि रामनवमी हिंदू समाज के जागरण का महापर्व है हमारी युवा पीढ़ी को सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएं तथा हर घर में संगठन की शक्ति का एहसास करवाना हमारा परम कर्तव्य है हिंदू समाज को मजबूत बनाने में प्रमुख संत महात्माओं के साथ यह कार्य हमें करना है और हिंदू समाज की एकता सामाजिक समरसता के इस रामनवमी पर्व को धूमधाम के साथ मनाना है।

इनको दी नई जिम्मेदारी

संगठन के कार्य को गति प्रदान करने के लिए नथमल दाधीच को जिले में सामाजिक समरसता प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई तथा रामकुमार दाधीच को खिंवसर प्रखंड में मंत्री का दायित्व दिया गया सीताराम सोनी को प्रखंड में मीडिया प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई इसी प्रकार पांचला सिद्धा खंड में चोलाराम जाणी को अध्यक्ष तथा बाबूलाल बिश्नोई को मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। इसी प्रकार नागौर शहर प्रखंड में श्री किशन ओझा को सह मंत्री की जिम्मेदारी दी गई एवं रितेश परिहार प्रीतम भट्ट तथा धीरज कोठारी को नागौर शहर के लिए बजरंग दल में सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई। सभी नए पदाधिकारी को अंग वस्त्र पहनाकर प्रांत के अधिकारियों ने सम्मान किया ।

यह रहे मौजूद

इस बैठक में विश्व हिंदू परिषद प्रांत के सह सत्संग प्रमुख पुखराज सांखला, जिला सह मंत्री रामनिवास झाड़वाल, कोषाध्यक्ष गणेश त्रिवेदी, धर्म प्रसार प्रमुख राधेश्याम टोगसिया, गौ सेवा प्रमुख सुरेश अटल, सत्संग प्रमुख रामनिवास प्रजापत, प्रखंड अध्यक्ष बालमुकुंद ओझा, बजरंग दल के जिला संयोजक हरीश सिंव,र अनिल खदाव, मातृशक्ति की विभाग संयोजिका बबीता बेनीवाल, जिला संयोजिका अनुपमा उपाध्याय, दुर्गा वाहिनी की विभाग संयोजिका माया सांखला, जिला संयोजिका कविता सांखला सहित जिले भर से आए हुए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता बंधु भगिनी और अधिकारी मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष रामेश्वर सारस्वत में धन्यवाद ज्ञापित किया।