



मेड़तासिटी // शहर के जोशियों की खिड़की में स्थित गिरजेश्वर महादेव मंदिर समिति के 11 सदस्यों का एक दल आज देव दर्शन यात्रा के लिए रवाना हुआ। यह दल नवरात्र में गुवाहाटी में स्थित मां कामाख्या माता जी के मंदिर में दर्शन हेतु मेड़ता सिटी से रवाना हुआ।
गिरजेश्वर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश जोशी, समिति के संरक्षक मधुसूदन जोशी व प्रेम प्रकाश जोशी के नेतृत्व में 11 सदस्यों का दल देव दर्शन यात्रा हेतु रवाना हुआ।
मेडता नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अनिल थानवी ने बताया कि बनारस काशी विश्वनाथ से अयोध्या होते हुए गुवाहाटी असम में मां कामाख्या के मंदिर के दर्शन एवं वहां के विद्वान पंडितो द्वारा कामाख्या मंदिर में नवरात्रि के मौके पर अनुष्ठान करवाया जाएगा। मेड़ता में सभी लोगों में खुशहाली रहे आने वाली दिवाली सबकी मंगलमय रहे, पूरे भारतवर्ष में शांति एवं खुशहाली रहे, इसी कामना को लेकर मेड़ता से कामाख्या माता जी के मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान करवाए जाएंगे।
थानवी ने बताया कि श्रावण मास में महादेव के अभिषेक एवं हवन इत्यादि करवाने के बाद नवरात्र में मां दुर्गा की स्तुति के लिए श्रावण मास की पूरी टीम मां कामाख्या मंदिर दुर्गा अष्टमी तक अनुष्ठान माता की पूजा वहां के विद्वान पंडितो द्वारा विधि विधान से करवाए जाएंगे।
इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता मधुसूदन जोशी, प्रेम प्रकाश जोशी, त्रिभुवन जोशी पूर्व पार्षद, मेडता पुष्करणा समाज के अध्यक्ष मुकेश जोशी, पूर्व पालिका अध्यक्ष अनिल थानवी, कृष्णकांत जोशी, हिमांशु जोशी, लाल जोशी, दिलीप दवे, तीरथ भाटिया, रमेश सेन आदि का स्वागत किया गया।



