



आतंकवाद का जलाया पुतला, जमकर की नारेबाजी
नागौर // जम्मू कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष हिंदू यात्रियों की नृशंस हत्या के विरोध में आज जिला मुख्यालय पर शहर वासियों ने विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन नेहरू उद्यान में किया गया। जम्मू कश्मीर में शहीद हुए हिंदुओं को सर्व हिंदू समाज की ओर से पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा धरना दिया गया। इसके बाद मातृशक्ति के नेतृत्व में पाकिस्तान का झंडा व आतंकवाद का पुतला जलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में शहर वासी मौजूद रहे।

कश्मीर व बंगाल में लागू हो राष्ट्रपति शासन
प्रचार प्रमुख पिंटू राव के अनुसार धरने को संबोधित करते हुए शताब्दी विस्तारक रुद्र कुमार शर्मा ने कहा कि पहलगाम में पाकिस्तान पोषित जिहादी आतंकियों द्वारा किए गए कार्यतापूर्ण हमले में भारत के विभिन्न क्षेत्रों से आए निर्दोष हिंदू यात्रियों के निर्मम हत्या कर दी गई यह हृदय विधारक घटना केवल हमारे देश की आंतरिक सुरक्षा ही नहीं बल्कि संपूर्ण हिंदू समाज की धार्मिक आस्था एवं राष्ट्रीय एकता अखंडता पर भी सीधा आघात है। महंत लक्ष्मी नारायण दास महाराज ने कहा कि भारत सरकार को जम्मू कश्मीर और पश्चिम बंगाल में तुरंत राष्ट्रपति शासन लागू करना चाहिए वहां की नपुंसक सरकारों को तत्काल बर्खास्त करना चाहिए।सेविका समिति की सोहन कोर ने हमले की निंदा करते हुए हिंदू समाज को एकजुट रहने का आह्वान किया।
संत भागीरथ राम शास्त्री ने कहा कि देश में हिंदुओं को हर जगह बार-बार लक्ष्य बनाकर इस्लामी जिहादी मानसिकता की विकृत और भारत विरोधी दुर्भावना का परिचय है। विश्व हिंदू परिषद के गणेश त्रिवेदी ने प्रारंभ में कार्यक्रम की भूमिका प्रस्तुत की। जिला अध्यक्ष रामेश्वर सारस्वत में ज्ञापन के बारे में जानकारी दी एवं धन्यवाद ज्ञापित किया पुखराज सांखला ने शांति पाठ करवाया एवं 2 मिनट का मौन रखकर रखवा कर श्रद्धांजलि के साथ पुष्पांजलि भी अर्पित करवाई गई। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री मेघराज राव ने किया।

ज्ञापन में यह मांग की गई
विश्व में परिषद के जिला मंत्री मेघराज राव ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद इस घटना की निंदा करता है। ज्ञापन में राष्ट्रपति से निम्नलिखित मांग की गई है।
1..इस नरसंहार की राष्ट्रीय जांच एजेंसी निया से समय बाद एवं निष्पक्ष जांच करवाई जाए।
2..आंतकवादियों एवं उनके स्थानीय सहयोगियों को तत्काल गिरफ्तार कर फांसी जैसी कठोर सजा दी जाए।
3..इस्लामी आतंकवाद को संरक्षण देने वाले पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कठोरता संदेश दिया जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर सैन्य कार्रवाई भी की जाए।
4..सभी मृतकों के परिजनों को पर्याप्त आर्थिक सहायता राजकीय सम्मान और त्वरित न्याय दिलाया जाए।
5..जम्मू कश्मीर के समस्त पर्यटन एवं तीर्थ स्थलों पर स्थाई एवं मजबूत सुरक्षा बलों की तैनाती की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो।
यह रहे मौजूद
श्रद्धांजलि सभा में जिला संघ चालक मुकेश भाटी, शिव शंकर शास्त्री, सेविका समिति की इंदु चौधरी, संत शांताकारम गिरी, महाराज संत सर्वेश्वर महाराज, पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा, पूर्व विधायक मोहन राम चौधरी, समाजसेवी भोजराज सारस्वत, हरिराम धारणिंया, भाजपा जिला अध्यक्ष रामधन पोटलिया, पूर्व अध्यक्ष रामनिवास सांखला, घीसूलाल भाटी, प्रताप सिंह राजपुरोहित, रामनिवास झाड़वाल, चेनाराम कच्छावा, पार्षद मनीष कच्छावा, बालमुकुंद ओझा, बलदेव सिंह सांखला, लोकेश टाक, सरोज प्रजापत, सुधा अग्रवाल, अनुपमा उपाध्याय, नीलू खड़लोया, कमला चारण, शिवानी सारस्वत, फूलचंद टाक, पुरुषोत्तम राजवंशी, अनिल सोनी, हरिकिशन टाक, चेतन सागर, मालीराम बोकालिया, सनातन सेवा दल के पुष्पा बागड़िया, गौतम चंद्र कोठारी, प्रवीण बांठिया, घनश्याम रांकावत सहित शहर के गणमान्य नागरिक सामाजिक संगठनों के सभी कार्यकर्ता मातृशक्ति संत महात्मा राष्ट्र सेविका समिति, दुर्गा वाहिनी, के कार्यकर्ता जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में शहर वासी मौजूद रहे।
श्रीराम चौराहे पर जलाया पुतला और पाकिस्तान का झंडा
बजरंग दल के देवेंद्र टाक एवं अनिल स्वामी के अनुसार सर्व हिंदू समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट के सामने श्रीराम चौराहे पर इस्लामी आंतकवाद का पुतला फूंका एवं पाकिस्तान के झंडे जलाकर आक्रोश के साथ विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लेकर मातृशक्ति ने भी प्रदर्शन किया चौराहे पर मातृशक्ति के नेतृत्व में ही पुतला जलाया गया।




