



किसी को दिखें तो मोबाइल नम्बर 9660957499 पर सूचना जरूर दे
बीकानेर // बीकानेर में एक किशोर आज सुबह स्कूटी पर स्कूल के लिए घर से निकला मगर वह वापिस घर नही आया। अब परिजन परेशान हो रहे हैं और वह जगह-जगह इस बच्चे की तलाश कर रहे हैं ।
मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर के महानंदजी मंदिर इलाके में रहने वाले विक्रम पुरोहित का पुत्र वंश पुरोहित नालंदा स्कूल में 10वीं का स्टूडेंट हैं। मंगलवार सुबह लगभग 07:15 बजे वंश पुरोहित स्कूल के लिए निकला था। वंश न स्कूल पहुंचा ना ही अब तक घर लौटा है। ऐसे में चिंतित परिजन जगह-जगह उसकी तलाश कर रहे हैं। उसके परिजनों ने मोबाइल नंबर 9660957499 शेयर करते हुए लोगों से अपील की है कि जिसको भी बच्चे के बारे में कोई भी जानकारी मिले वह इस नंबर पर बताएं। उधर नालंदा स्कूल प्रशासन ने बताया कि वंश पुरोहित आज स्कूल आया ही नही।
हमारी अपील
उदय भास्कर (udaybhaskar.in) पाठकों से अपील करता है कि इस बच्चे के बारे में कोई जानकारी मिले तो ऊपर बताए गए नंबर पर तुरंत संपर्क करें। इस गुमशुदा बच्चे के बारे में ये खबर व इसका लिंक आप अपने परिचितों को भी भेजे ताकि आमजन तक जानकारी पहुँच जाए।



