महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण पर परिचर्चा शनिवार को, प्रिंसेस राज्यश्री कुमारी होगी मुख्य वक्ता

समाज

जिला उद्योग संघ के सभागाार में शनिवार दोपहर 12 बजे शुरू होगी परिचर्चा

बीकानेर // अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति फाउंडेशन और नंदलाल जोशी चैरिटेबल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण पर एक विशेष परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जिला उद्योग संघ के सभागार में में दोपहर 12:00 बजे शुरू होगा।

नारी शक्ति फाउंडेशन की अध्यक्ष मधु खत्री ने बताया कि इस परिचर्चा में मुख्य वक्ता अर्जुन अवार्ड विजेता प्रिसेंस राज्यश्री कुमारी उपस्थित रहेंगी। उनके विचार और अनुभव महिलाओं को सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। नंदलाल जोशी चैरिटेबल फाउंडेशन की डायरेक्टर पूजा आचार्य ने कहा कि यह आयोजन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उनके अधिकारों और अवसरों को पहचानने के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान करेगा। कार्यक्रम संयोजक ज्योति रंगाा ने जानकारी दी कि इस अवसर पर प्रिसेंस राज्यश्री कुमारी बीकानेर की उभरती हुई महिला खिलाड़ियों से भी संवाद करेंगी और उन्हें प्रेरित करेंगी। यह कार्यक्रम महिलाओं को उनकी क्षमताओं और अधिकारों के प्रति जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिससे वे अपने जीवन के हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकें।