



जयपुर // भारत एवं श्रीलंका के तत्वावधान में आयोजित महिला क्रिकेट विश्व कप में जयपुर के कमेंटेटर प्रभात गोस्वामी आकाशवाणी से हिंदी में आंखों देखा हाल सुनाएंगे। गोस्वामी 09 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आयोजित भारत – दक्षिण अफ्रीका के मैच में कमेंट्री करेंगे। उनके साथ अंग्रेज़ी में चेन्नई के आर. विश्वनाथ होंगे।
गोस्वामी 1980 से आकाशवाणी से राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैचों में कमेंट्री कर रहे हैं। रणजी ट्रॉफी, दिलीप ट्रॉफी,ईरानी ट्रॉफी, देवधर एवं विल्स ट्रॉफी सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टैस्ट मैच,एक दिवसीय एवं टी -20 मैचों में आकाशवाणी से कमेंट्री कर चुके हैं। इसके साथ ही हॉकी,फुटबॉल एवं कबड्डी की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी कमेंट्री कर चुके हैं। महिला विश्व कप की कमेंट्री का प्रसारण आकाशवाणी से राष्ट्रीय स्तर पर होगा। उल्लेखनीय है कि गोस्वामी मूल रूप से बीकानेर के निवासी हैं।



