



पौधे पाकर खिले बच्चों के चेहरे
नागौर // जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव मांजवास के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हरियालो राजस्थान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के तहत पर्यावरण प्रेमी दीपक कच्छावा द्वारा शाला के सभी बालकों को अपने परिवार, खेत खलियान परिसर में लगाने के निमित्त पौधे प्रदान किए गए। पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी अजय शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में भामाशाह डूंगरमल मांजू, सांवताराम मांजू, पन्नालाल कच्छावा, ललित सांखला, डॉ. राजेश्वरी सैनी के आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ। पर्यावरण प्रेमी दीपक कच्छावा द्वारा 9 वर्षों में सवा लाख पौधे तैयार करके वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसी के निमित्त यह पौधरोपण व वितरण का कार्य संपन्न हुआ।
एक पौधा गुरु के नाम का लिया संकल्प
इस अवसर पर अपने संबोधन में दीपक कच्छावा ने एक पौधा गुरु के नाम अभियान को भी प्रारंभ करने का संकल्प दिलाया जिसमें बताया गया कि प्रत्येक शाला शिक्षक के जन्म दिवस पर विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय में एक पौधा लगाया जाएगा। डॉ. राजेश्वरी सैनी द्वारा इस अवसर पर घोषणा की गई कि यदि कोई विद्यार्थी 12वीं कक्षा अध्ययन करने के पश्चात आर्थिक अभाव के कारण आगे की पढ़ाई नहीं कर पाए तो स्वामी विवेकानंद कॉलेज नागौर द्वारा उनके लिए निशुल्क का अध्ययन करवाया जाएगा। कार्यक्रम में शाला प्रधानाचार्य संगीता भाटी द्वारा आभार व्यक्त किया गया जबकि कार्यक्रम का संचालन महिपाल चारण ने किया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर श्रीमती कंचन, रेखा, तमन्ना, रुचिता व निवेदिता द्वारा कार्यक्रम अध्यक्ष व उपस्थित भामाशाह, पर्यावरण प्रेमियों के साथ सभी विद्यार्थियों को एक-एक पेड़ मां के नाम लगाने का संकल्प दिलाकर पौधे प्रदान किए गए। शाला में पौधरोपण करके विभागीय निर्देशानुसार जिओ टेक किया गया। कार्यक्रम में शाला शिक्षक दयाल सिंह राठौङ, ललित कंसारा, वीरेंद्र सोलंकी, श्रीधर, प्रियंका, विजयलक्ष्मी, श्रवणराम, सुमन निर्वाण, सुनिता, रामस्वरूप बिश्नोई व भगवती प्रसाद ने सहयोग किया।



