



सांसद व संस्थान अध्यक्ष गहलोत करेंगे विमोचन, अमरपुरा में होगा कार्यक्रम
नागौर // माली सैनी समाज का राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार 30 नवंबर को होगा। संत शिरोमणि श्रीलिखमीदासजी महाराज स्मारक विकास संस्थान, अमरपुरा- नागौर के तत्वावधान में यह कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम की दृष्टि से प्रचार सामग्री का विमोचन रविवार को 12:15 बजे होगा। राज्यसभा सांसद व संस्थान के अध्यक्ष राजेंद्र गहलोत के नेतृत्व में संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा इसका विमोचन किया जाएगा।
यह होंगे प्रतिभा आधार
इस समारोह में कक्षा 10, 12, स्नातक व अधिस्नातक में निर्धारित अंक प्राप्त करने वाले समाज बंधुओं का सम्मान किया जाएगा। साथ ही सत्र 24 -25 में राज्य व केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में चयनित बंधुओं का भी सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में पीएचडी उपाधि, नेट, सी. ए. आदि विभिन्न उपाधि प्राप्त बंधुओं के साथ-साथ राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बंधुओं का भी संस्थान के इस समारोह में सम्मान किया जाएगा। समारोह में कक्षा 10, कक्षा 12, स्नातक व अधिस्नातक के विभिन्न संवर्गों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाओं को स्वर्ण पदक, रजत पदक से भी सम्मानित किया जाएगा। प्रचार सामग्री के विमोचन के साथ ही आवेदन की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो जाएगी। यह सभी आवेदन संस्थान की वेबसाइट पर ऑनलाइन किए जा सकेंगे जिनकी अंतिम तिथि 30 अक्टूबर निर्धारित की गई है।



