


कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान
बीकानेर // विश्व हिंदू परिषद बीकानेर विभाग की बैठक शनिवार को जयनारायण व्यास नगर स्थित आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित हुई। बैठक में बीकानेर विभाग, खाजूवाला, बीकानेर महानगर और बीकानेर ग्रामीण जिले के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम दरबार, भारत माता, मां भगवती और बजरंगबली के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं मातृशक्ति के सभी कार्यक्रम समाज के सहयोग और व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित किए जाएं। उन्होंने प्रत्येक कार्यक्रम के लिए समितियों का गठन कर अधिकाधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया। साथ ही जिला, प्रखंड एवं खंड स्तर तक समितियों का शीघ्र गठन कर प्रखंड बैठकों के आयोजन के निर्देश दिए।
विभाग मंत्री विनोद सेन ने अतिथियों का परिचय कराया और संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में बीकानेर विभाग की श्रीमती कविता यादव, खाजूवाला जिला अध्यक्ष फूलदास स्वामी, बीकानेर महानगर अध्यक्ष विजय कोचर, शहर जिला मंत्री अरविंद मीठा, महानगर जिला मंत्री राजेंद्र सोनी, सह मंत्री आनंद गुप्ता, सत्संग प्रमुख अशोक सेन, धर्माचार्य संपर्क प्रमुख हरिकिशन व्यास, रमेश काजल, मातृशक्ति संयोजिका श्रीमती मंजू देवी तथा बजरंग दल महानगर मीडिया प्रमुख धनराज मारू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



