रामनवमी शोभा यात्रा के पोस्टर का विमोचन, किया शंखनाद

धर्म-कर्म

नागौर // आगामी 6 अप्रैल को रामनवमी की विशाल शोभा यात्रा को लेकर आज शहर के केशवदास जी महाराज की बगीची में संत महात्माओं के सानिध्य में रामनवमी महोत्सव समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा पोस्टर का विमोचन किया गया। रामद्वारा के महंत जानकी दास महाराज ने रामनवमी की शोभायात्रा को और अधिक ऐतिहासिक बनाने के लिए आह्वान किया।

विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष रामेश्वर सारस्वत ने बताया कि शहर के सभी मंदिरों पर बैनर लगाकर रामनवमी की शोभायात्रा का प्रचार प्रसार सर्व हिंदू समाज के बीच किया जाएगा इसी को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने पोस्टर बनवाकर शहर में लगाने का आह्वान किया कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर शंख की ध्वनि बजाकर सात्विक शक्ति का संचार किया।

इस पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में संत भागीरथ राम शास्त्री, साध्वी सीताबाई, श्रीराम जी महाराज, राजाराम महाराज, विश्व हिंदू परिषद के पुखराज सांखला, रामनिवास झाड़वाल, राधेश्याम टोगसिया, गणेश त्रिवेदी, श्याम सुंदर माथुर, रामनवमी महोत्सव समिति के आनंद पुरोहित, हरदेवराम गारु, भंवरसिंह गोठड़ा, राहुल सारस्वत, कैलाश रतावा, नथूराम सांखला, देवेंद्र टाक, सहित विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता रामनवमी महोत्सव समिति के पदाधिकारी संत महात्मा उपस्थित रहे।