



डागा चौक स्थित आवास पहुंचकर जताई संवेदना
बीकानेर // बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने पूर्व मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला की भाभीजी श्रीमती हीरा देवी कल्ला के निधन पर बुधवार को शोक जताया। डागा चौक स्थित उनके आवास पहुंचकर विधायक व्यास ने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। उल्लेखनीय है कि श्रीमती हीरा देवी का गत दिनों निधन हो गया था। वे पूर्व मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला के अग्रज भ्राता स्व. श्री गोपाल लाल कल्ला की धर्मपत्नी थी।
इस मौके जनार्दन कल्ला, पूनम व्यास, अनिल कल्ला, पुरूषोत्तम कल्ला और नरेन्द्र कल्ला सहित पूर्व मंत्री के परिजन मौजूद रहे। वहीं कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित भी विधायक के साथ रहे।




