हीराबाग कॉलोनी में नवरात्र कार्यक्रम में डांडिया-गरबा की धूम

धर्म-कर्म

विधायक व्यास ने अपने कोटे से पार्क निर्माण की घोषणा की

बीकानेर // जनता प्याऊ के पीछे स्थित हीराबाग कॉलोनी में इन दिनों नवरात्र के मौके पर डांडिया गरबा की धूम मची हुई है। शाम गहराते ही यहां पर कॉलोनी के बाशिंदे सपरिवार डांडिया गरबा नृत्य में भाग ले रहे हैं। यह कार्यक्रम रात 10 बजे तक प्रतिदिन आयोजित हो रहा है। यहां माताजी की मूर्ति स्थापित कर नवरात्र महोत्सव मनाया जा रहा है।

शनिवार रात शहर विधायक जेठानंद व्यास ने मां की आरती की। आरती के पश्चात विधायक व्यास ने कॉलोनी के विकास एवं पार्क हेतु 10 लाख विधायक कोटे से देनी की घोषणा की। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार भवानी जोशी अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से कॉलोनी में जागरूकता बढ़ती है तथा विकास पर चर्चा होती है।

ये रहे मौजूद

कॉलोनी अध्यक्ष उमाशंकर आचार्य (राजेश), दिलीप मारू, आनंद देराश्री , मुकेश पारीक, नवीन उपाध्याय, भंवरलाल पुरोहित, नवीन व्यास, दाऊ व्यास, तेजकुमार शर्मा, सुरेंद्र मारु, पीताम्बर मोदी, घनश्याम मारू राजेन्द्र पुरोहित, अमित देराश्री, एवं हिम्मत कुमार पुरोहित आदि ने विधायक जेठानंद व्यास का स्वागत सत्कार किया। कॉलोनी के वरिष्ठ सीनियर सिटीजन मदन गोपाल आचार्य, गोपाल उपाध्याय, शंकरलाल मोदी ,अनिल सक्सेना, हरिगोपाल पुरोहित, कन्हैयाल पुरोहित ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यकम का मंच संचालन मरूधर बोहरा ने किया और विधायक व्यास का आभार प्रकट किया।