


बीकानेर // बीकानेर सेवा योजना द्वारा सोमवार अमावस्या क़े दिन जनसहयोग से किलचु रोड क़े वन विभाग एरिया में भीषण गर्मी की परवाह किये बिना खाली पड़े सोसर और छोटी छोटी सीमेंट की कुंडियो में टेंकर से पानी डालकर वन क्षेत्र में निर्वासित पशु, पक्षियो क़े साथ विभिन्न वन्य जीव जंतुओ की प्यास बुझाकर पुण्य लाभ लिया।
बीकानेर सेवा योजना क़े अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कोटडी से किलचु रोड क़े कच्चे मार्ग में लगभग तीन किलोमीटर अंदुरुनी क्षेत्र में और सुरधना क़े निकट आशापुरा मंदिर क़े पीछे सोसर में, जोड़बीड क़े पास गिद्ध सरक्षण क्षेत्र में बने सोसर में जनसहयोग से टेंकर डलवाये गए। योजना क़े महामंत्री छोटूलाल चुरा क़े नेतृत्व में वन सरक्षक किशोर सिँह, प्रेम नाइ, राजेंद्र सिँह बीका ने सहयोग किया l इस पुनीत कार्य में सुखदेव रंगा, अशोक व्यास, ( बंगलोर), शिवकुमार आचार्य, कमल पुरोहित, सरिता पुरोहित का आर्थिक सहयोग रहा l वही दूसरी और कोटडी से लगभग 2 किलोमीटर दूर कच्चे रास्ते में एक वृद्ध गाय बीमार अवस्था में बीच रास्ते पड़ी, गाय की बुरी हालत8 और दोपहरी की गर्मी को देखते हुवे बीकानेर सेवा योजना क़े महामंत्री छोटूलाल चुरा ने किलचु गांव की एक निजी और निशुल्क गौशाला का संचालन क़र रहे गौ भक्तो से दूरभाष पर सम्पर्क किया और गाय की हालत से अवगत करवाया l तुरंत ही इस निजी गौशाला क़े सर्व श्री दुर्गसिंह, मोहनसिंह फौजी, लक्ष्मण सिँह, नरेंद्र सिँह मौका स्थल पर आये और बीमारू गाय को गाड़ी में डालकर किलचु स्थित अपनी निजी गौशाला में लेकर गये l चुरा ने बताया मंगलवार को भी आधे दिन अमावस्या होने क़े कारण संस्था की और से जल सेवा की जाएगी।



