




महाविद्यालय के सभी अधिकारी, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई
बीकानेर // ’नई किरण: नशा मुक्त अभियान के तहत राजकीय विधि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो भगवानाराम बिश्नोई द्वारा ’नशा मुक्ति केन्द्र की स्थापना की गई। इस दौरान डाॅ. रितु चैधरी, सहायक आचार्य को नोडल अधिकारी अधिकारी नियुक्त किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य ने छात्र एवं छात्राओं को नशे के खतरे एवंउसके दुष्परिणाम के बारे में बताया और नशे से बचने के लिए मागदर्शन दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी अधिकारी, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी द्वारा नशा मुक्ति की शपथ दिलवायी गई और सामान्य जन को जागरूक करने के लिए नशा मुक्ति की रैली निकाली गयी। आयुक्तालय के आदेश अनुसार मास्टर ट्रेनर और सखा/सखी समूह को भी नियुक्त किया गया। जो महाविद्यालय में बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन करने, छात्रों को स्वस्थ एवं नशा मुक्त जीवन जीने में सहायता करेंगे।



