


राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत, जिला शाखा व उपशाखा के चुनाव संपन्न
नागौर // राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत की उपशाखा नागौर एवं जिला शाखा नागौर की कार्यकारिणी का चुनाव एवं वार्षिक बैठक श्री बलदेवराम मिर्धा धर्मशाला, नागौर में सम्पन्न हुई। बैठक एवं चुनाव प्रांतीय प्रतिनिधि राधेश्याम गोदारा एवं प्रधानाचार्य बस्तीराम सांगवा की निगरानी में सम्पन्न हुए।

अर्जुनराम लोममरोड 24 वीं बार जिलाध्यक्ष एवं हरजीत काला उपशाखा नागौर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में उपशाखा मंत्री देवेंद्र कुड़ी द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन एवं कोषाध्यक्ष मांगीलाल देवड़ा द्वारा आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात उपशाखा नागौर की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें हरजीत काला दूसरी बार उपशाखा अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
उपशाखा नागौर की ये हैं कार्यकारिणी
अन्य निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार रहे: मंत्री – देवेंद्र कुड़ी, कोषाध्यक्ष – मांगीलाल देवड़ा, संरक्षक – नेनूराम खिलेरी, उपसंरक्षक – रामेश्वर जांगू,सभा अध्यक्ष – परमेश्वर गोदारा, उपसभा अध्यक्ष – बैगनाथ सिद्ध,उपाध्यक्ष – हजारीराम पूनिया, उपाध्यक्ष शहरी प्रहलाद राम लोमरोड,उपाध्यक्ष ग्रामीण केसाराम खिलेरी,उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रतिनिधि रामू राम,महात्मा गांधी विद्यालय प्रतिनिधि गंगा सिंह राजपुरोहित, उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रतिनिधि पुनाराम चोटिया, प्राथमिक विद्यालय प्रतिनिधि जगदीश खोजा, संगठन मंत्री भंवर राम,संयुक्त मंत्री भरत सिंह,कार्यालय मंत्री संजय व्यास,सह मंत्री महेंद्र मुंडेल,प्रचार मंत्री नवीन परिहार,संस्कृत शिक्षा प्रतिनिधि रामकुमार सारस्वत,उर्दू शिक्षा प्रतिनिधि रजत खान, शारीरिक शिक्षक प्रतिनिधि मानवेंद्र सिंह,प्रबोधक प्रतिनिधि महेंद्र सांखला मदरसा प्रतिनिधि इश्तियाक अहमद, पंचायती राज प्रतिनिधि मेघाराम घोसालिया,सचिव संघर्ष समिति राजेंद्र लोमरोड,शिक्षाकर्मी प्रतिनिधि दीपाराम कटारिया,पैरा टीचर प्रतिनिधि हसन खां, विशिष्ट सदस्य सुशील वैष्णव,कैलाश बोराणा, हीराराम धुंधवाल,हनुमान राम बाना, लोकेश निरंजनी, लक्ष्मण सांखला का निर्वाचन हुआ।
ये हैं जिला कार्यकारिणी
तृतीय सत्र में जिला कार्यकारिणी के चुनाव प्रांतीय प्रतिनिधि राधेश्याम गोदारा की देखरेख में सम्पन्न हुए, जिसमें अर्जुनराम लोमरोड़ लगातार 24 वीं बार जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए। अन्य पदाधिकारी इस प्रकार निर्वाचित हुए: मंत्री – घनश्याम सिंह चारण, कोषाध्यक्ष – ओमप्रकाश सेन, संरक्षक – बस्तीराम सांगवा, उपसंरक्षक – जोधाराम जाजड़ा,सभा अध्यक्ष – रामनिवास धेड़ू, उपसभा अध्यक्ष – प्रकाशचंद ओझा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष – धनाराम टाडा, विभिन्न उपाध्यक्ष – सुरेश मुंडेल,दिनेश मुंडेल, भंवरलाल कटारिया,सुरेश बेरवाल,रामदेव उड़द, रामनिवास कड़वा,दुर्गाराम गोदारा,हरभजन राम चौधरी, संयोजक – बहादुरराम खिलेरी, प्रवक्ता – बलवीर देवड़ा
उपाध्यक्ष नागौर सुरेश मुंडेल,उपाध्यक्ष मुंडवा दिनेश मुंडेल,उपाध्यक्ष खींवसर भंवरलाल कटारिया,उपाध्यक्ष डेगाना सुरेश बेरवाल उपाध्यक्ष रिया रामदेव उड़द, उपाध्यक्ष भेरूंदा रामनिवास कड़वा, उपाध्यक्ष जायल दुर्गाराम गोदारा,उपाध्यक्ष मेड़ता हरभजन राम चौधरी, संयोजक संघर्ष समिति बहादुर राम खिलेरी निर्वाचित हुए।
बैठक में जिलेभर से पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने भाग लिया,जिनमें महेंद्र काला,सुरेश जाखड़, अनवर खान,देवेंद्र चौहान, अर्जुनराम डूकिया, भरतराम जांगू,गणेशाराम लोयल,मनीराम लॉयल, रमेश लोमरोड़,कालूराम रायका, भागीरथ राम आदि सम्मिलित हुए।



