अलाय के शारदा बाल निकेतन के वार्षिक उत्सव में 80 प्रतिभाओं का किया सम्मान

आसपास

नागौर // निकटवर्ती अलाय कस्बे के शारदा बाल निकेतन माध्यमिक विद्यालय में आज वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन नागौर नगर सभापति नीतू बोथरा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता नोखा के व्यवसायी महेंद्र कुमार संखलेचा ने की। नागौर नगर परिषद के पार्षद नवरत्न बोथरा विशिष्ट अतिथि रहे। विद्या भारती के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य गंगा विशन बिश्नोई भी मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह सुखराम चौधरी रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया प्रधानाचार्य ताजूराम गोदारा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के साथ स्वागत भाषण दिया कार्यक्रम का संचालन काजल बिश्नोई ने किया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष मोहन राम सुधार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

विद्यार्थियों ने दिखाई गीत व नृत्य के साथ प्रतिभा

इस मौके पर अतिथियों ने शैक्षिक और सहशैक्षिक गतिविधियों में टॉपर रहने वाले 80 भैया बहनों का सम्मान किया। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नृत्य के साथ सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी तथा छोटे-छोटे भैया बहनों द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया साथ ही राजस्थान का प्रसिद्ध घूमर नृत्य की प्रस्तुति दृश्य गीत लघु एकांकी सामूहिक नृत्य होली गीत सामूहिक गान डांडिया नृत्य के साथ ही व्यायाम योग डंबल्स योगासन पिरामिड आदि की प्रस्तुति दी गई।

सह शैक्षणिक गतिविधियों से होता है बालक का विकास: मीतू बोथरा

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए नागौर नगर परिषद की सभापति मीतू बोथरा ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ सह शैक्षिक गतिविधियों में भाग लेने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। योगासन प्राणायाम से शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यालय के भैया बहन अपने देश और समाज के हित का कार्य मनोयोग से करें।

बच्चों को नशे से दूर रखें : चौधरी

मुख्य वक्ता सुखराम चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि अपने आने वाली पीढ़ी को नशे की परवर्ती से दूर रखें तथा मोबाइल इंटरनेट से भी बच्चों को दूर रखना अभिभावक का परम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि अभी वर्तमान में एआई नई टेक्नोलॉजी के माध्यम से बच्चों के विकास में बाधा आ रही है टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग बहुत हो रहा है। टेक्नोलॉजी का सही उपयोग बालक बालिकाएं कर रहे हैं या नहीं यह अभिभावक को ध्यान रखना होगा। इस एआई से बचने के लिए आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है।

यह रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला सचिव राम सिंह राठौड़, जिला संस्कार केंद्र प्रमुख भोजराज अग्रवाल, जिला संगीत प्रमुख मेघराज राव, हजारी राम गिला विश्व हिंदू परिषद के सोहन राम बिश्नोई, प्रबंध समिति के महेंद्र कोचर, गोपाराम धुंधवाल, चंदन सिंह राजश्री विश्नोई शंकर लाल धूंधवाल, पूर्व छात्र परिषद के बाबूलाल धूंधवाल, रामेश्वर सियाग मनीराम गिला पुखराज अग्रवाल सहित विद्यालय के सभी आचार्य बंधु भगिनी तथा बड़ी संख्या में आए ग्रामीण जन और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।